देश

national

डिंपल हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है, अब हम एक हैं एक ही रहेंगे- शिवपाल यादव

लखनऊ। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को जिताने के लिए लोगों से अपील की, उन्होंने ने बताया कि डिंपल ने कहा है हम एक हो गए अब एक ही रहेंगे। शिवपाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी का चुनाव हमारे लिए सम्मान की लड़ाई है। बहूं डिंपल को हर हाल में जिता देना है।

उन्होंने जनात से अपील करते हुए कहा कि डिंपल हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। हमे बस एक दो चुनाव लड़ना है। अब चुनाव बच्चे लड़ेंगे। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हो रहा है। जहां पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला है। सपा के लिए जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा के लिए  यह चुनाव 2024 का सेमी फाइल माना जा रहा है।

हालंकि मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते दिखाई पड़ रहे हैं, दरअसल, विधानसभ चुनाव में हार के बाद शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव देखने को मिला था, लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया। अब उपचुनाव में पूरा परिवार एक साथ हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group