देश

national

विकास क्षेत्र- तिलोई के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न

Saturday, December 17, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)    

गौरीगंज - अमेठी।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज एक्सपोज़र विजिट विकास क्षेत्र- तिलोई,अमेठी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण बस को खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव मिश्र जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ हेतु रवाना किया। इस भ्रमण में विकास क्षेत्र से कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। भ्रमण शिक्षक टीम में धीरेन्द्र प्रताप सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष, रमाकान्त मौर्य महामंत्री, ARP बृजेश सिंह, मो सईद, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, शोभशरण जी, कीर्ति मिश्रा, गुरुचरण गौतम, अतुल श्रीवास्तव, आदित्य नारायण, ललित कुमार, बीरेंद्र कुमार, रामसिंह, शशि सिंह एवं संतोष कुमार गुप्ता- अनुचर, ने प्रतिभाग किया। भ्रमण टीम का नेतृत्व सुनील सिंह अध्यक्ष द्वारा किया गया। विज्ञान आंचलिक केंद्र एवं चिड़ियाघर में बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखे। ए आर पी विज्ञान बृजेश कुमार सिंह व शिक्षकों द्वारा बच्चों को भ्रमण के महत्व, उनसे संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी व सावधानियों के संबंध में बताया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group