देश

national

श्रीकृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा कॉलेज ने मारी बाजी

Thursday, December 1, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

कौस्तुभ बाजपेयी - इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क 

सीतापुर। 

155 अंकों के साथ हिमा दास ग्रुप (श्रीकृष्णा कॉलेज) टॉप पर रहा जबकि दूसरे स्थान 86 अंकों के साथ नीरज चोपड़ा ग्रुप (श्रीकृष्णा एजुकेशन इंस्टिट्यूट), 33 अंक तृतीय स्थान मिल्खा सिंह ग्रुप (श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी) वहीं 28 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान  पी.वी.सिंधू ग्रुप (श्रीमहावीर जी लॉ कॉलेज) को मिला।

श्री कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में दोदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आर.एम. पी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रजनी कांत श्रीवास्तव, अमेरिका से आए मोहित अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील सिंह रहें, वहीं दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता मो.अयाज अहमद अय्यूबी रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंध समिति प्रमुख डायरेक्टर राजेन्द्र अग्रवाल जी द्वारा दीपप्रज्वलन किया गया। सरस्वती पूजन, स्वागत-गान के साथ मशाल व  खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट निकाला गया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता की विधिवत रूप से आरंभ करने की घोषणा की। मंच संचालन राष्ट्रपति पदक प्राप्त, महाविद्यालय के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर अशोक प्रजापति किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई कि हम सभी खिलाड़ी खेल के नियमों का आदर व पालन करते हुए और मादक पदार्थो का प्रयोग न करते हुए पूरी निष्ठा के साथ खेलों में भाग लेंगे और महाविद्यालय एवं खेलों की गरिमा बनाएं रखेंगे। पहले दिन महाविद्यालय में बालक व बालिकावर्ग में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, बैटमिंटन, खो-खो, कबड्डी आयोजित हुए।

दूसरे दिन मुख्य रूप से 800 मीटर रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक, बॉलीबाल, बास्केटबॉल, रस्साकशी प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

महाविद्यालय के प्रबन्धक विवेक अग्रवाल जी ने कहा कि प्राचीन काल से ही शिक्षा पद्धति में खेलकूद का महत्व रहा है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, लेकिन आज के इस तकनीकी युग में युवा वर्ग मोबाइल में व्यस्त होकर खेल-कूद के प्रति उदासीन हो रहे हैं। जिसके कारण युवाओं में शारीरिक और मानसिक रोग बढ़ रहे हैं। इसलिए बच्चों को प्रारंभ से ही शिक्षा के साथ खेलने की स्वाभाविक प्रकृति को एक सुनिश्चित दिशा देकर अपने संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान देना चाहिए। महाविद्यालय  में खेल-कूद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी व सचिव श्री अशोक प्रजापति जी हैं।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासक हरिनाम सिंह जी ने कहा कि आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। अनेक महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

प्राचार्या सविता मिश्रा ने कहा कि इंस्टीट्यूशन के छात्र-छात्राएं जिले और राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपना और जिले के साथ ही देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने ने कहा कि आशा है कि जिस प्रकार बच्चे बच्चियों में जुनून है, सहयोग मिले तो यह सपना भी पूरा हो सकता है।

समापन अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रशासक के.बी.श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। हारने वाले खिलाड़ी को हताश होने की बजाए नए जोश व संकल्प के साथ भविष्य में जीत की तैयारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल की ट्रॉफी विजयी रहे हिमा दास ग्रुप के खेल इंचार्ज कौस्तुभ बाजपेयी, के.के शुक्ल, .प्राची मिश्रा, रुपाली मिश्रा व ग्रुप के मैनेजर छात्र विवेक ओबेरॉय, लीडर छात्रा खुशी गुप्ता की उपस्थिति में श्रीकृष्णा महाविद्यालय को दी गई।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ अनुराग मिश्र, श्री के बी श्रीवास्तव, श्री अशोक प्रजापति ने निभाई।

मैदान पर डॉ अनुपम मिश्र, विजय सिंह, प्रवेश चौहान, सन्तोष कनौजिया, आशीष पाण्डेय, रईस अहमद, धर्मेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, पवन सिंह, अनूप शुक्ल, दीप वर्मा, शिव पाल बघेल,  रानू मिश्र, दीपक कुमार, शहजाद, मेराज अली, नीतू सिंह निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 290 प्रतिभागियों ने मैदान पर अपना खेल दिखाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में श्रीकृष्णा परिवार के सभी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंक-

155 अंक-  हिमा दास ग्रुप (श्रीकृष्णा कॉलेज)  

 86 अंक- नीरज चोपड़ा ग्रुप (श्रीकृष्णा एजुकेशन इंस्टिट्यूट)

 33 अंक- मिल्खा सिंह ग्रुप (श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी) 

 28 अंक- पी.वी.सिंधू ग्रुप (श्रीमहावीर जी लॉ कॉलेज) को मिला।

ये हुए विजयी :-

ऊंची कूद :

बालक वर्ग- 

प्रथम- अखिलेश कुमार

द्वितीय- सफीउद्दीन

तृतीय-   रवि प्रकाश

चक्का फेंक

बालिका वर्ग-

प्रथम- शिवानी 

द्वितीय- हर्षिता  

तृतीय- मोनी शर्मा

कबड्डी

बालक वर्ग- 

विजयी- हिमा दास ग्रुप

रनर- मिल्खा सिंह ग्रुप

बालिका वर्ग-

विजयी- नीरज चोपड़ा

रनर- हिमा दास

बास्केटबॉल :

बालक वर्ग- 

विजयी-  हिमा दास ग्रुप

रनर-  पी.वी.सिंधु ग्रुप

बालिका वर्ग-

विजयी- नीरज चोपड़ा

रनर- हिमा दास ग्रुप

खो-खो :

बालक वर्ग- 

विजयी- हिमा दास ग्रुप

रनर- मिल्खा सिंह    

बालिका वर्ग-

विजयी- नीरज चोपड़ा  

रनर-  मिल्खा सिंह

बॉलीबाल:

बालक वर्ग- 

विजयी- हिमा दास ग्रुप

रनर- मिल्खा सिंह

बालिका वर्ग-

विजयी- हिमा दास ग्रुप

रनर- नीरज चोपड़ा

रस्साकशी :

बालिका वर्ग-

विजयी- नीरज चोपड़ा ग्रुप

रनर-  हिमा दास ग्रुप

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group