देश

national

लोकबंधु नारायण अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की हुई शुरुआत

Wednesday, December 7, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

गीतांजलि सिंह - ब्यूरो चीफ (इंडेविन टाइम्स)

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकबंधु श्री राज नारायण कंबाइंड अस्पताल में अस्पताल में नवनिर्मित क्षय विभाग में उच्च स्तर की सिटी स्कैन मशीन लगाई गई । उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिटी स्कैन लोकार्पण करने के बाद लोकबंधु अस्पताल में ऑपचारिक निरीक्षण भी किया। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय जोकि 318 बेड का राजकीय चिकित्सालय है जो पांच लाख की आबादी को कवर करता है ।अभी तक अत्यधिक गंभीर मरीजों को सिटी स्कैन के लिए सिविल अस्पताल में जाना पड़ता था। सिटी स्कैन मशीन लग जाने से आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार होगा, जिससे मरीजों को किसी भी दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा । कार्यक्रम में मुख्य सचिव स्वास्थ पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकत्सा स्वास्थ डॉक्टर लिली सिंह, लोकबंधु चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी रहे मौजूद।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group