देश

national

नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक आयोजित किया महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

गौरीगंज -अमेठी । 

शुक्रवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अमेठी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वैच्छिक सेवा युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप कुमार सिंह ने की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में आरआर पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ त्रिवेणी सिंह ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। साइकिल से लेकर प्लेन तक महिलाएं उड़ा रही है। विशिष्ट अतिथि आर आर पीजी कॉलेज की एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ मनीषा सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा कि मां सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी तीनों नारियों के आशीर्वाद के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है। महिलाओं के पास है सब कुछ है , महिलाएं हर काम कर सकती है मां अपनी बेटी से समस्या आने पर राय लेती है। महिलाएं चांद तक भी पहुंच चुकी है किसी भी माने में महिलाएं आज पीछे नहीं हैं। नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने अपने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया और नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे युग बदलेगा। हर व्यक्ति को अपनी इच्छा अनुसार सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कालेज की छात्रा साक्षी पांडेय, साक्षी के साथ महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की शिक्षिका अंजली द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक बच्चा राम वर्मा , डा कयूम खान, पार्वती श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र कुमार यादव, पूर्व एनवाईवी ललित कुमार,राम अवतार यादव आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group