देश

national

यूपी में हुई हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, लखनऊ समेत कई शहरों में बदला मौसम

Saturday, December 24, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार देर रात को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लखनऊ समेत कई जिलों में हुई हल्की-हल्की बारिश होने के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। दरअसल, अचानक हुई इस बारिश से ओस भी गिरने लगी है और गलन बढ़ गई है। इसी के चलते मौसम विभाग ने तापमान में भी गिरावट पाई है।

बता दें कि राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ सबसे ठंडा जिला रहने वाला है, क्योंकि यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बात करें लखनऊ के मौसम की तो इस बार लखनऊ में सर्दी के मौसम में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, वो आज से पहले कभी नहीं बने। क्योंकि यहां पर सुबह 8:00 बजे तक घना कोहरा होता है, इसके बाद तेज धूप निकल आती है, लेकिन ठंड का सितम जारी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group