देश

national

मोहसिन रजा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- वक्फ की संपत्तियों की हो जांच

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के हज समिति के चेयरमैन ​​मोहसिन रजा​  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ​​पत्र​  लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग ​की​​​​ है।​ जिसमें​ उन्होंने कहा​ है​ ​कि ​​प्रदेश​के सभी जिलों में पिछले 15 वर्षों से अब तक​ की​ जांच ​कराई जाए। साथ ही मोहसिन रजा ने वक्फ संपत्तियों के अधिग्रहण और मुआवजे में ​​भ्रष्टाचार​ का​ आरोप​ भी​ लगा​या​ है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पत्र में दोनों बोर्ड पर नियमानुसार काम न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड का कर्तव्य है कि वह अपनी शक्तियों का प्रयोग वक्फ अधिनियम के अधीन करे। जिसके बाद मोहसिन रजा ने वक्फ संपत्तियों के अधिग्रहण और मुआवजे में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा है।




Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group