हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
जनपद अमेठी के कौहार में थल सेना दिवस पर सैनिक स्कूल कौहार में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल चंद्र प्रकाश एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धार्थ शेखर नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्वार्टर मास्टर पुनीत सेन, शिक्षक गण, बच्चों सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। परिव्राजक इंद्र देव शर्मा व सुशील शर्मा ने विधिवत पूजन अर्चन व गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया। स्थानीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ता राम प्रकाश मिश्र,राम यश, सावित्री देवी मिश्र, राजेश सिंह, सुभाष चन्द्र मिश्र, कृष्ण मुरारी पाण्डेय आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कर्नल चंद्र प्रकाश ने सभी को संबोधित करते हुए थल सेना दिवस और मकर संक्रांति की बधाई दी।
जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने मकर संक्रांति पर गायत्री महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गायत्री मंत्र के प्रभाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के नियमित जप से मस्तिष्क प्रखर होता है। बच्चों की याददाश्त को बढ़ाने और दिमाग को तेज करने के लिए गायत्री मंत्र अत्यंत प्रभावी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक किशन रवारी, विवेक सिंह तोमर,नेहा कुमारी, प्रीति भारद्वाज, मार्कण्डेय पाण्डेय आदि की प्रमुख भूमिका रही।