देश

national

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, बीजेपी ने एक साल और बढ़ाया कार्यकाल

नई दिल्ली। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल और बढ़ाया गया है। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नड्डा अब 24 जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। शाह ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा के कार्यकाय को आगे बढ़ाने पर लेकर फैसला लिया गया। अमित शाह ने covid-19 के दौरान लोगों की सेवा करने में जेपी नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कई राज्यों के चुनावों में पार्टी की जीत हुई। 

शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था और भाजपा कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया। शाह ने कहा कि हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता है। यह वर्ष सदस्यता का साल है, कोविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था, इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है। अब नड्डा जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group