संवाददाता -इंडेविन टाइम्स
लखनऊ।
लखनऊ में गहरू पिपरसांड रोड सरोजनी नगर स्कूटर इंडिया चौराहे पर लोक सेवा धनवंतरी सेवा ट्रस्ट अयोध्या के सक्रियसदस्य करुणा शंकर उपाध्याय के अथक एवम निरन्तर प्रयासों से मेहंदीपुर बालाजी जी सरकार सर्व इच्छा पूर्ति बालाजी महाराज के मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसमे अयोध्या के सुप्रसिद्ध महंत एवम वेदाचार्य धनवंतरी लोक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण कृष्ण महाराज के द्वारा भव्य प्राण प्रतिष्ठा किया गया l श्री राम भक्त हनुमान जी बाला महाराज का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम कई महान एवम दिग्गज विभूतियों के बीच संपन्न होते हुए प्रातः काल से प्रभु इच्छा तक भारी संख्या में विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ l
इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर , सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, लखनऊ नगर निगम की मेयर/ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी पाण्डेय, भाoजoपार्टी जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, सरोजनी नगर पूर्व पार्षद सुरेश रावत जी , प्रदेश सचिव , रवीन्द्र दिवेदी, मटियारी पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, अरविन्द त्रिपाठी जी पूर्व एमoएलoसीo व सीoएमo सलाहकार नीटू भैया, GST कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला, आरo केo बाजपाई, डॉक्टर नीरज तिवारी ,राज्य विधि अधिकारी हाई कोर्ट अखिल रंजन त्रिपाठी, हरी ओम नगर विकास समिति अध्यक्ष अभय द्विवेदी महामंत्री कालिका प्रसाद शुक्ला, सारोजनी नगर प्रभारी संतोष जी आर्य, हेड क्राइम ब्रांच गंगाधर सिंह जी चौहान,चौकी प्रभारी अमौसी अनीश सिंह,नादरगंज चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी, स्कूटर इंडिया चौकी अशोक कश्यप, गौरी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, शान्ति नगर थाना प्रभारी संतोष आर्य एवम चौकी प्रभारी अमरेश कुमार, डीo एसo पीo शिवम मिश्रा के साथ कई मीडिया कर्मियों एवम वरिष्ठ पत्रकारों के बीच अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ l