देश

national

भाजपा बना रही है दिल्ली में स्कूल को गिराने का प्लान, 350 से ज्यादा बच्चों का भविष्य लग जाएगा दांव पर: संजय सिंह

नई दिल्ली। 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अपने नये केंद्रीय कार्यालय से सटे एक सरकारी स्कूल को तोड़कर उस पर कब्जा करने जा रही है। 

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के नये केंद्रीय कार्यालय का पास के एक सरकारी स्कूल पर अतिक्रमण है और पार्टी अब ‘उस पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है।' राज्यसभा सदस्य सिंह ने दावा किया कि भाजपा के नये कार्यालय के ठीक बगल में एक सरकारी स्कूल को गिराया जा रहा है, क्योंकि पार्टी जमीन पर कब्जा करना चाहती है। 

पहले, उन्होंने स्कूल पर कब्जा करके एक पार्टी कार्यालय बनाया और अब, वे उस पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रहे हैं। आप ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल को तोड़ा गया तो 350 से ज्यादा बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाएगा। सिंह ने कहा कि जब तक दिल्ली में आप की सरकार है, तब तक किसी स्कूल को गिराने नहीं दिया जाएगा।

भाजपा पुनर्विकास के नाम पर स्कूल को ध्वस्त करने की योजना बना रही है। मनीष सिसोदिया के जेल से लिखे पत्र का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की कम शिक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा कि देश को किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं चलाया जा सकता है जो ‘‘शिक्षा के महत्व को न समझता हो।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group