देश

national

शिक्षकों ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प कामता प्रसाद

० कामता प्रसाद बने नवनिर्वाचित अध्यक्ष

० शंकरगंज के प्रांगण में पूर्व जिला अध्यक्ष संत बक्श सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ चुनाव

हरिकेश यादव - संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

जनपद अमेठी के विकास क्षेत्र तिलोई का निर्वाचन संपन्न सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा तिलोई जनपद अमेठी का निर्वाचन अधिवेशन उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज के प्रांगण में पूर्व जिला अध्यक्ष संत बक्श सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार मिश्र जी, मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह रहे। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में वीरेंद्र कुमार यादव व अखिलेश कुमार सिंह तथा पर्यवेक्षक आशुतोष शुक्ला  थे। निर्वाचन समय कुल पांच प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त हुआ जो पूर्णता वैद्य एवं सही पाया गया। जिसमें  कामता प्रसाद दीक्षित अध्यक्ष, आलोक कुमार सिंह मंत्री, विश्वनाथ तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास चौधरी कोषाध्यक्ष ,पीरुलाल संयुक्त मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष ने कहा में स्तर से शिक्षकों का कोई भी कार्य लंबित नहीं होगा ब्लॉक मुख्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। शिक्षकों का शोषण कदापि नहीं होने दूंगा तथा तहसील अध्यक्ष के रुप में  विजय वर्मा निर्वाचित हुए ।

उक्त अवसर पर  अशोक कुमार मिश्रा  जिला अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह , शशांक शुक्ला, अजय सिंह, राकेश मौर्या, विनोद यादव,ओंकार बक्श सिंह, भारतेंदु सिंह ,विजय वर्मा, रणविजय सिंह ,राम सिंह ,अश्वनी पाठक,सावित्री देवी, ममता सिंह ,प्रतिभा सिंह,प्रतिमा दिवेदी,विनोद सिंह, विजय सविता,उमेश बघेल सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group