देश

national

यूपी में मौसम का आ गया बड़ा अलर्ट, 46 डिग्री तक जाएगा तापमान

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों लगातार बादलों के असर के कारण लोगों को राहत मिली हुई थी। अब इस प्रकार की स्थिति में बदलाव हो रहा है। अप्रैल में झुलसाने जैसी गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है। लखनऊ से नोएडा, गाजियाबाद और गोरखपुर तक भीषण गर्मी का असर दिखना शुरू होने का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18 और 19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है। पश्चिम बंगाल से बिहार तक मैदानी इलाकों में बनी लू जैसी स्थिति का असर यूपी में पड़ सकता है। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर बनता दिख रहा है। इससे उत्तराखंड समेत देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में बारिश का अनुमान है। बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। उत्तराखंड में तो ओले पड़ने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं, यूपी में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान है। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। यह भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group