देश

national

'अब देश सुरक्षित हाथों में है'- सीएम योगी

गोरखपुर। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन 2024 की तैयारी में चल रही भाजपा के टिफिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है, अब देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।

योगी ने कहा कि 2014 से पहले कश्मीर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नक्सलवाद अपने चरम पर था। लेकिन आज पूरी तरह से देश में नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हो चुका है। भारत अपने सम्मान के साथ किसी से समझौता नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के चारो तरफ से हाईवे निकल रहा है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में 15 नए एम्स बन रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है।  हमे इस बात को साबित करना है कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। उन्होंने इस दौरान विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग अयोध्या की तरफ देखना नहीं चाहते थे, लेकिन आज वह भी अयोध्या जाने और विकास की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि विरोधी सपनों की दुनिया में जी रहे है।  इस से कुछ होने वाला नहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group