बदायूं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी एकता से घबराई हुई है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश यात्रा से लौट कर उन्होंने आज बहुत लंबा चौड़ा भाषण दिया और गारंटी शब्द की आलोचना की जबकि गारंटी तो अरविंद केजरीवाल देते हैं। शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य की गारंटी जिसे वह पूरा भी करते हैं। दिल्ली के बाद पंजाब में गारंटी दी और उसे पूरा भी किया। इतना ही नहीं मुनाफा भी दिया। प्रधानमंत्री गारंटी से घबराए हुए हैं। क्यों इतने नर्वश हैं वह। दिल्ली में चुनी हुई सरकार को वह चलने नहीं दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने देश से झूठ बोला है। 2 करोंड हर साल नौकरियां, फसल का दाम देने के नाम पर झूठ बोला, 15 लाख देने के नाम पर पर झूठ बोला, कालाधन लाने के नाम पर झूठ बोला, मंहगाई कम करने के नाम पर झूठ बोला। अब भारतीय जनता पार्टी भारतीय झूठ पार्टी बन चुकी है। 2024 में देश की जनता इनकी विदाई करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा पर संजय सिंह ने कहा कि मोदी विदेश की मस्जिद में जाते हैं। शेखो को गले लगाते हैं। पाकिस्तान में नवाज शरीफ को गले लगाते हैं और देश में कपड़ों से पहचान कराते हैं ऐसे देश नहीं चलता। यहां मिलीजुली संस्कृति है उन्हें सबका सम्मान करना चाहिये।