देश

national

चंद्रशेखर आजाद पर पर हमला करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के देवबंद में जानलेवा हमला मामले में एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 लोगों को अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से गिरफतार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन चारों को आज सुबह अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने UP पुलिस को सौंप दिया है। इन 4 में से 3 लोग उत्तर प्रदेश के हैं तो 1 हरियाणा का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक इन 4 आरोपियों में प्रशांत , विकास और लवीश जो उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और विकास गोंदर निसिंग जो हरियाणा का है उन्हे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इन सभी से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है वहीं हमलावरों की हरियाणा में एंट्री की इनपुट के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई थी और इन 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला किया गया। उन पर चार राउंड गोली चलाई गईं। एक गोली उनके पेट कमर को छीलती हुई निकली। उनका देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार कर सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह दिल्ली से सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे में स्थित अपने घर जा रहे थे। आजाद अपने कार्यकर्ता एडवोकेट अजय के घर गए थे। वहां से निकलकर कार में बैठे तभी हमला हो गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group