देश

national

बाबा साहब धन्य हैं, जिनकी वजह से बड़े-बड़े धान काट रहे हैं- ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। 

राहुल गांधी की एक तस्वीर आज बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह खेतों में किसानों के बीच धान की रोपाई करते देखे जा सकते हैं। अब इस तस्वीर पर सियासी बयानबाजी होने लगी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर ने भी इस पर चुटकी ली है। पार्टी की समीक्षा बैठक के लिए वाराणसी आए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि धन्य हैं बाबा साहब, जिनकी वजह से बड़े-बड़े लोग धान काट रहे हैं। वैसे धान काटते तो उन्होंने हेमा मालिनी को भी देखा था।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने चुटकुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राहुल गांधी की एक तस्वीर आज बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह हरियाणा के खेत में किसानों के साथ धान रोपाई करते देखे जा रहे हैं। इस तस्वीर पर जब मीडिया ने उनसे प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया राजभर ने कहा कि हम तो हेमा मालिनी को भी धान काटते हुए देखे हैं। इसमें क्या है? बाबासाहेब आंबेडकर का धन्यवाद कि उनकी वजह से बड़े-बड़े लोग और उद्योगपति आज धान काट रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group