देश

national

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

बढ़ती हुई महंगाई ,बेरोजगारी आदि को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। जिसमें भादर, भेटुवा, संग्रामपुर, अमेठी, शाहगढ़ व गौरीगंज के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए।

सोमवार को सुबह 11:00 बजे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साइकिल रैली निकाली। जिसमें कुछ साधारण साइकिल ,कुछ इलेक्ट्रिक साइकिल  , कुछ दोपहिया पेट्रोल वाहन  व चार पहिया वाहन से सवार होकर यात्रा में सम्मिलित हुए है ।यह रैली अमेठी के वृंदावन से शुरू होकर खेरौंना, बस स्टेशन अमेठी, मुंशीगंज , शाहगढ़ होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंची ।जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगो का स्वागत किया।  लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सी पी यादव ने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। वही हीरालाल यादव ने कहा कि झूठ के सहारे ज्यादा समय तक सत्ता हासिल नहीं की जा सकती, जनता भाजपा की सच्चाइयों को जान चुकी है ।अब वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए आतुर है।इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव सहित अन्य लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर  जय सिंह ,रामसिंह यादव ,शिव प्रताप यादव सहित समाजवादी पार्टी के हजारों नेता उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group