देश

national

व्यापारियों के प्रदर्शन और तेवर देखने के बाद चेता नगर निगम, टीमों को भेज कर चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान

नारायण मौर्य - ब्यूरो चीफ (इंडेविन टाइम्स)

लखनऊ।

नगर निगम जोन 8 के जोनल अधिकारी  को अवैध अतिक्रमण हटाने एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत के बाद भी कोई समाधान ना होने से परेशान एवं आक्रोशित हाई वे प्लाजा- उतरटिया के व्यापारियो एवं पदाधिकारियों ने "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, हाईवे प्लाजा, उतरटिया" के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी के नेतृत्व में जोनल अधिकारी जोन-8 नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। तुरंत अतिक्रमण हटाने एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने की मांग की व्यापारियों के प्रदर्शन एवं घेराव के बाद नगर निगम के अधिकारियों के कानो में जू रेंगी। 

प्रदर्शन होते ही अधिकारियों ने नगर निगम की टीमों को तुरंत मौके पर भेज कर अतिक्रमण अभियान चलाकर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था का सामान लेकर  भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन की जानकारी पाकर उत्तर  प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर महामंत्री मोहित कपूर एवं नगर महामंत्री राजन मिश्रा भी प्रदर्शन में पहुंचे। 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भी अवैध अतिक्रमण हटाने एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर महापौर एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। 

नगर निगम कार्यालय के घेराव एवंअर्ध नग्न प्रदर्शन में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,हाईवे प्लाजा, उतरटिया" के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव कविता प्रजापति, सचिव सदफ, कोषाध्यक्ष सुधांशु, मीडिया प्रभारी पवन पाठक, आयुष, अमित, प्रशांत गुप्ता ,प्रशांत आदि शामिल थे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group