देश

national

नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव

Tuesday, September 19, 2023

/ by इंडेविन टाइम्स

० प्रमाण पत्र पाकर खिले महिलाओं के चेहरे

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है।

अमेठी जनपद के बहादुरपुर विकासखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में सोमवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देशानुसार कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें घरेलू हिंसा को रोकने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है ।किसी भी आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों के नंबर दिए गए। जानकारी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके बाद कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें नवजात कन्याओं के परिजनों को  बेबी किट व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। महिलाओं को जागरुक करते हुए महिला समाज कल्याण विभाग के सेंटर मैनेजर गायत्री देवी ने कहा कि  सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना जन-जन तक  पहुंचाना है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर उपस्थित महिला को इसका लाभ मिल सके ।यदि महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो तत्काल विभागीय नंबर पर संपर्क करके अवगत कराएं जिससे समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इसके बाद महिलाओं ने भी महिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताई।जिनके निस्तारण का आश्वासन संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group