देश

national

गोरखपुर के गांधी आश्रम पहुंचे सीएम योगी, चरखा चलाकर बापू को किया याद

गोरखपुर। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम, गोलघर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खादी रास आ गई। उन्होंने चरखा चलाया और कुर्ते का कपड़ा खरीदा।

बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री गोलघर के गांधी आश्रम पहुंचे और चरखा चलाकर उन्हें याद किया। उन्होंने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि को देखने, जानकारी लेने, खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे। गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group