देश

national

यूपी में फिर बदलेगा मौसम; कई जिलों में होगी भारी बारिश

Saturday, October 14, 2023

/ by इंडेविन टाइम्स

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण प्रदेश में 15 से 17 अक्टूबर के दौरान मौसम बदलने के आसार है और रविवार से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भारी बदलाव होगा। फिलहाल, राज्य में सुबह और शाम को कोहरा पड़ने लगा है और दोपहर को धूप खिली रहती है।

इन जिलों में होगी बारिश

वहीं, 17 अक्तूबर तक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शहजहांपुर, शामली, सीतापुर और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी के बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 18 अक्टूबर से एक बार फिर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम संभवत शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पहले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं, इसके बाद 2-3 से तीन दिनों में तापमान गिरावट देखी जा सकती है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group