देश

national

जानिए शारदीय नवरात्रि कब से हो रहा है प्रारंभ?

इस वर्ष अधिकमास होने के कारण शारदीय नवरात्र अक्टूबर में प्रारंभ हो रही है। प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शररदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। यह वर्ष की सबसे प्रमुख नवरात्री होती है। इसी में गरबा उत्सव का आयोजन होता है और संपूर्ण देश में भक्तिमय माहौल रहता है। आओ जानते हैं कि इस बार कब से हो रही ही नवरात्र प्रारंभ और पूरे नौ दिन की तिथियां।

शारदीय नवरात्र‍ि का पर्व 15 अक्ट़बर रविवार से प्रारंभ हो रहा है। इस दिन घट स्थापना होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर सोमवार के दिन नवमी रहेगी और 24 अक्टूबर मंगलवार के दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। 

15 अक्टूबर 2023 (रविवार) : घट स्थापना, शैलपुत्री मां की पूजा।

16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा।

17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : तृतीया माँ चंद्रघंटा की पूजा।

18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) : चतुर्थी माँ कुष्मांडा की पूजा।

19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) : पंचमी माँ स्कंदमाता की पूजा।

20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) : षष्ठी माँ कात्यायनी की पूजा।

21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) : सप्तमी माँ कालरात्रि की पूजा।

22 अक्टूबर 2023 (रविवार) : अष्टमी माँ महागौरी की पूजा। दुर्गा महा अष्टमी पूजा

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : नवमी माँ सिद्धिदात्री की पूजा। दुर्गा महा नवमी पूजा।

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : दशमी नवरात्रि पारणा दुर्गा विसर्जन। विजय दशमी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group